सराफा बाजार में खलबली मचाने को दो कारों में सवार होकर आया गिरोह, संग में तीन महिलाएं भी
मथुरा: मुरादाबाद, गाजियाबाद और अमरोहा से सराफा बाजार में खलबली मचाने के लिए आए नौ सदस्यीय एक गिरोह को कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस की टीम ने मालगोदाम रोड से दबोच लिया। गिरोह में तीन महिला भी शामिल हैं। इस गिरोह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सराफा बाजार में कई वारदात कर चुका है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया गिरोह मथुरा में बड़ी वारदात की फिराक में आया था।
;>ऐसे करते थे वारदात
एक परिवार के रूप में आभूषण की दुकान पर जाते है व दुकानदार को बातों में उलझाकर चुपके से चोरी कर लेते है अभियुक्तगण ने मथुरा के अलावा उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड के कई जनपदों में घटना करना स्वीकार किया है साथ ही अभियुक्तगण भीड़भाड वाले स्थानों पर चैन तोडने व बुजुर्ग महिलाओं को भ्रमित कर उनके गहने भी चोरी कर लेते है । अभियुक्तगण द्वारा मथुरा जनपद में सोना चोरी की तीन घटना स्वीकार की गई जो थाना कोतवाली मथुरा से सम्बन्धित है इसके अलावा पूछताछ में अभियुक्तगण ने रूडकी, लक्शर, नगीना, नजीबाबाद, ऋषिकेश, हरिद्वार में आभूषण विक्रेताओं की दुकानों से चोरी चुके हैं।
>ये है बदमाश
1-राजीव पुत्र श्री भूखन सिंह निवासी अब्दुल्ला पाडा थाना बिलारी जनपद मुरादबाद
2-अर्जुन सिंह पुत्र श्री कोमल सिंह निवासी बहादुर थाना बरहन आगरा हाल निवासी दुर्गेश नगर डबल फाटक सीतापुरी दससराय थाना कटघर जनपद मुरादाबाद
3-अर्जुन पुत्र जगदीश निवासी मौहल्ला आजाद नगर थाना गजरौला जनपद अमरोहा
4-जितेन्द्र पुत्र सोमपाल सिंह निवासी मुहम्मद आजादनगर जनपद अमरोहा
5-सतवीर पुत्र श्री गिरवर निवासी अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद
6-रोहित उर्फ नन्ने पुत्र श्री रामसिंह निवासी मौहल्ला आजाद नगर थाना गजरौला जनपद अमरोहा
>7- तीन महिला अभियुक्ता
>चुराया गया ये माल हुआ बरामद
1-12 अगूँठी पीली धातु
2-1 चैन पीली धातु,
3-3 जोडी कान की बाली पीली धातु
4-3 जोडी पायल सफेद धातु
5-1 जोडी कडूले सफेद धातु
12 जोडी विछुआ सफेद धातु
7-42000 रुपये-
8-एक कार मारूति एस प्रेसो
9- मारुति आल्टो
<span;>*








