वृंदावन में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैलाने की साजिश को वृंदावन पुलिस ने नाकाम कर दिया। पड़ोसी देश नेपाल से बिहार प्रांत के शातिरों की मदद से आए कुख्यातों को पुलिस में घटना को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा। पकड़े गए सात बदमाशों से असलहा और डकैती जैसी जघन्य वारदात में प्रयोग किए जाने वाले औजार भी बरामद किए हैं।
>एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, नेपाल और बिहार के चंपारण जिले का एक गिरोह मोहनी नगर में बड़ी वारदात की फिराक में था। बदमाशों के इरादों की भनक पुलिस को लग गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने गिरोह को गिरफ्तार कर उनके मंसूबो को नाकाम कर दिया।
> ये हुए
>1.श्यामबाबू राय पुत्र तुलसीराय जाति यादव निवासी सवैठा थाना पुखरईया जिला पारसा नेपाल
>2.दिनेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र राव जाति यादव निवासी ओहरार पीपरा थाना मोनाहार जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार
>3.बृजेश कुमार पुत्र स्व नगेन्द्र राउत निवासी ओहरार पीपरा थाना मोनाहार जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार
>4.विजयनन्दराज पुत्र किशोरी भाट निवासी जिददपुर टेढा थाना परवानीपुर जिला पारसा नेपाल
>5.देवनाथ राय पुत्र कमलनाथ राय निवासी माधौपुर थाना पुखरिया जिला वीरवज पारसा नेपाल
6.मनोज कुमार पुत्र रामवृक्षप्रसाद नट निवासी औहरार पीपरा थाना मोनाहार जिला बैतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार
7.रमेश राऊत पुत्र स्व0 विश्वनाथ राऊत निवासी औहरार पीपरा थाना मोनाहार जिला बैतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार










