मथुरा पुलिस ने की इमरान खान, मोहम्मद सामी समेत तीन की 91.37 करोड़ की बेनामी सपंत्ति कुर्क
मथुरा : संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक तरीके से अर्जित की गई हरियाणा के नूंह जिले के गांव पल्ला के रहने वाले इमरान खान की 91 करोड़ 37 लाख 89 हजार की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है। अब की यह जिले में मथुरा पुलिस की सबसे बड़ी कुर्की की कार्रवाई की गई है। जिसे थाना जैंत पुलिस ने किया है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीन शातिर अपराधीयों द्वारा गिरोह बनाकर अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से तैयार की गई अवैध सम्पत्तियों को चिन्हित की गई थी। जिसकी अनुमानित कीमत 91, 37, 89, 034/रुपये (इक्यानवे करोड सैंतीस लाख नवासी हजार चौंतीस रुपये) है । इसको कुर्क करने के लिए डीएम शेलेन्द्र कुमार सिंह ने आदेश जारी किए थे। इसी क्रम में सीओ सदर प्रवीण मालिक की अगुवाई में आज गैंगस्टर एक्ट सम्बन्धित था शातिर अभियुक्त इमरान खान (33) निवासी गांव पल्ला थाना नूँह हरियाणा, हाल निवासी- डी 1053 सैकेंड ड फ्लोर न्यू फ्रैण्डस कालोनी थाना न्यू फ्रैण्डस कालोनी दिल्ली, एक महिला आरोपी और मोहम्मद समी अलम पुत्र सफी अलम निवासी गांव भीगो थाना लहडिया सराये जिला दरभंगा बिहार हालपताः- बी-ब्लाक जैन कालोनी भाग्य विहार मंडनपुर दवास नोर्थ वेस्ट दिल्ली ( सीईओ) ने गिरोह बनाकर अवैध तरीके से अर्जित की गई थी। कंपनी आई एण्ड एस बिल्डटेक प्रालि कंपनी के विभिन्न बैंको में दस खातों के खाताधारक है । इनके द्वारा कुल 46 सम्पत्तियों खरीदी गई। इनकी कीमत करीब 53 करोड़, 52 लाख सात सौ, 250 थे। इसकी बाजार में 75 करोड़, 79 लाख, 37 हजार 750 आंकी गई। अन्य
सम्पत्ति को मिलाकर कुल 91 करोड़, 37 लाख, 89 हजार 34 रुपये को कुर्क किया गया है। एसएसपी ने बताया कि बैनामी सम्पत्ति फर्जी रुप से छल कपटकर कूटरचित दस्तावेज दिखाकर व तैयार कर प्लाट बैचकर, बुकिंग कर अवैध रुप से अर्जित की गई थी। आरोपी इमरान खान और महिला अपराधी ने 20 जनवरी को एक मुकदमा में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। .मोहम्मद समी अलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पिछले साल इसी गैंग ने वृंदावन में कुंभ क्षेत्र में फर्जी नक्शा बनाकर जमीन की बिक्री गई थी। कुर्क गई सपंत्ति में दुकान, गाड़ियां और प्लाट भी शामिल हैं।।








