जैंत मौजा में 115 करोड़ रुपये की जमीन पर की ठाकुर देवकीनंदन के भाइयों की कब्जे की कोशिश
-सात नामजद समेत एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट
-ठाकुर देवकीनंदन के भाइयों ने भी कराई अनुबंध के बाद जमीन को किसी दीगर लोगों के बेचने की आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
मथुरा : जैंत मौजा में 36 एकड़ जमीन के सौदेबाजी को लेकर थाना जैंत में ठाकुर देवकी महाराज के भाइयों और आर्या बिल्डकॉन प्रा लि, पैरोडी रियल एस्टेट के अधिकृत फर्म चाहत गारमेंट्स प्रा लि आर्या बिल्डकॉन प्रा लि, पैरोडी रियल एस्टेट के अधिकृत फर्म चाहत गारमेंट्स प्रालि एक-दूसरे के खिलाफ थाना जैंत में रिपोर्ट कराई गई है।
इस जमीन की कीमत 115 करोड़ रुपये है। एक पक्ष ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज के के आधार जमीन को दीगर लोगों को बेचने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने हथियारों के बल पर मारपीट करके जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
राधापुरम एस्टेट ठाकुर कुटीर निवासी श्याम सुंदर शर्मा ने जैंत निवासी दीपक कुमार, सुमित मित्तल, आगरा के बालूगंज निवासी अनिल शर्मा और महादेव नगर निवासी राहुल शर्मा के खिलाफ कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्या बिल्डकॉन प्रा लि, पैरोडी रियल एस्टेट के अधिकृत फर्म चाहत गारमेंट्स प्रा लि से विश्व सेवा शांति चेरिटेबल ट्रस्ट के अधिकृत प्रतिनिधि विजय कुमार शर्मा और वीएस डब्ल्यू रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि श्याम सुंदर शर्मा से जैंत मौजा की 36 एकड़ जमीन का अनुबन्ध हुआ था। 3.20 करोड़ रुपये एकड़ की दर से जमीन का सौदा हुआ। जिसकी कीमत 115 करोड़ रुपये है। कुछ धनराशि भी अनुबंध की शर्त के अनुसार दे गई, लेकिन उसके बाद भी राहुल शर्मा, दीपक कुमार आदि ने इस जमीन को दीगर लोगों को बेच दिया। वहीं दूसरी औऱ राहुल शर्मा ने विजय कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, विकास नगर निवासी कमल शर्मा, बाजना निवासी सत्तो पहलवान, जैंत निवासी गजेन्द्र, बनवारी पहलवान और हरिओम समेत चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना जैंत में कराई रिपोर्ट में कहा है कि विजय कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा आदि हथियार लेकर आए और गाली गलौज कर मारपीट की। कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। कहा गया कि विजय कुमार शर्मा और श्याम सुंदर शर्मा ठाकुर देवकीनंदन महाराज के भाई है। वह उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं। इसके साथ ही जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई।








