वेटेरनरी यूनिवर्सिटी में 15 वर्ष की आयु के पेड़ को काटा, वीडियो वायरल

मथुरा

वेटेरनरी यूनिवर्सिटी में काटे गए पेड़ के अवशेष

पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनजीटी ने हरे पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध लगा रखा है। एनजीटी के आदेशों का सरासर उल्लंघन कर हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। ऐसा ही एक प्रकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय  एवं गो अनुसंधान संस्थान में सामने आया है। यूनिवर्सिटी के प्रसार विभाग ने एक बड़े पेड़ काट दिया। जिसके तने को बग्गियों में लाद कर दूसरे स्थान पर भिजवाया जा रहा। पेड़ काटने का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से हो रहा है। बताया गया है कि जो पेड़ काटा गया है, वह कंजी का है और उसकी आयु 15 साल बताई गई है।
कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) एके श्रीवास्तव ने बताया कि, यूनिवर्सिटी परिसर में कोई पेड़ काटने का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर, ऐसा कुछ हुआ तो वह इसकी जानकारी कराएंगे। मालूम किया जाएगा किन परिस्थितियों में पेड़ को काटा गया है।
इस पेड़ को काटने की वन विभाग से भी कोई परमिशन नहीं ली गई। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि वेटेरनरी यूनिवर्सिटी के द्वारा हरा पेड़ काटने की अनुमति विभाग से नहीं ली गई। विभाग को वेटेरनरी यूनिवर्सिटी में हरा पेड़ काटने की  जानकारी प्राप्त हुई है। जांच के लिए रेंजर को भेजा जा रहा है।