–
यात्रियों से चोरी किए 11 मोबाइल फोन और असलाह हुआ बरामद
मथुरा, जीआरपी ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित चार शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से यात्रियों के चुराए गए 11 मोबाइल फोन और हथियार बरामद किए हैं।
ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के कोटा आउटर पर छिपे होने की सूचना जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर को रविवार की तड़के मिली। सूचना पर जीआरपी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलवीर तरार अपने साथ फोर्स लेकर के मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए
बदमाशों ने अपने नाम इरशाद पुत्र हबीब निवासी मकान नम्बर 64 वार्ड संख्या 16 मोहल्ला ईदगाह कालोनी कस्बा सादाबाद थाना सादाबाद कोतवाली जिला हाथरस, मोनिश पुत्र मोज्जिम निवासी ग्राम कोटला , इतवार बाजार के पास थाना कीरतपुर बिजनौर हाल पता मकान नम्बर 5 गांव वाला पार्क झुग्गी के पास सराय काले खां थाना बसअड्डा पूर्वी दिल्ली किराए का मकान, आरिफ उर्फ कलूचा पुत्र हदीश मलिक ग्राम साथनी थाना इंगलास अलीगढ हाल पता गुज्जर चौक चौपाल पर सराय कांले खाँ थाना बसअड्डा पूर्वी दिल्ली व दानिश वाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी बी3/18 सी इन्द्रलोक डीडीए फ्लैट थाना सराय रोहिला नार्थ दिल्ली बताया। तलाशी में उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन के अलावा एक देशी तमंचा, एक खोका व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। एसएसआई कुलवीर तरार ने बताया कि इरशाद की गिफ्तारी पर एसपी रेलवे मुरादाबाद की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ गाजियाबाद, आगरा, मथुरा के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उनके कब्जे से बरामद हुए मोबाइल फोनों के चोरी होने की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इरशाद ने ही पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया था। गिरफ्तारी के बाद सभी को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।








