सिलेंडर में आ रही तीन-तीन किग्रा रसोई गैस कम, एक बार अवश्य तोल लें

<मथुरा : एजेंसी से आपकी बुकिंग पर हॉकर रसोई गैस सिलेंडर लेकर आ रहा है। उसमें गैस की मात्रा पूरी नहीं है। एक-एक सिलेंडर में तीन-तीन किलोग्राम गैस कम आ रही है। सिलेंडर को लेने से पहले एक बार उसका वजन तोल लें, ऐसा न करने पर हॉकर आपके विश्वास का फायदा उठाकर कम गैस वाला सिलेंडर थमा कर चला जएगा।
<span;>जिला बांट-माप अधिकारी पवन यादव ने सिलेंडर से गैस निकाल कर उपभोक्ता को दिए जाने के खेल का खुलासा किया है। सौंख रोड स्थित भूरा सिंह इंडियन ऑयल के हॉकर शिवेंद्र के सांची भारत गैस एजेंसी टाउन शिप के सिलेंडर का वजन को माप लिया। एक सिलेंडर में तीन किलोग्राम गैस कम पाई गई। जिला बांट माप अधिकारी ने बताया, इस सबंध में एजेंसी संचालक के खिलाफ करवाई की जा रही है, पर विभाग की इस कर्रवाई से यह साफ जाहिर है , गैस सिलेंडर से गैस निकासी का खेल निर्बाध गति से जारी है।








