धोखेबाज महेश वशिष्ठ की पुलिस ने की 1.97 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क
-सीओ सिटी, नायब तहसीलदार भी पुलिस फोर्स के साथ रहे मौजूद
मथुरा
जमीनों के प्रकरण में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपी महेश वशिष्ठ की सोमवार को थाना गोविंद नगर पुलिस ने एक करोड़ 96 लाख 34 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।
श्रीराधापुरम एस्टेट एक्सटेंशन प्लाट- 71 निवासी महेश वशिष्ठ पुत्र मोहनश्याम के खिलाफ थाना गोविंदनगर मंें धोखाधड़ी के कई मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया, आरोपी ने जमीन के मामलों में लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संगठित गिरोह बनाकर अवैध तरीके से अर्जित की गई आरोपी की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में आज सीओ सिटी कुंवर आकाश सिंह और नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग की मौजूदगी में आज गैंगस्टर एक्ट में आरोपी महेश वशिष्ठ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि महेश वशिष्ठ की पत्नी प्रीती वशिष्ठ के नाम श्रीराधापुरम एस्टेट एक्सटेंशन प्लाट- 71 में 167.35 वर्ग मीटर बने तीन मंजिल आवासीय भवन को कुर्क किया गया है। इसकी लागत करीब एक करोड़ 96 लाख 34 हजार रुपये है।








