वाडीलाल आइसक्रीम के पैकेट की घोषणा मानक की कसौटी पर नहीं उतरी खरी

वाडीलाल आइसक्रीम के पैकेट की घोषणा मानक पर नहीं उतरी खरी

-बांट-माप विभाग ने की कार्रवाई, दोनों से वसूला अलग-अलग जुर्माना
मथुरा

खाद्य पदार्थाें के पैकेट पर कंपनियों द्वारा अंकित घोषणाएं मानक की कसौटी पर खरी नहीं उतर रही है। बरेली स्थित वाडीलाल आइसक्रीम इंडस्ट्रीज के पैकेट पर कंपनी के घोषित तथ्य अधोमानक मिले। बांट माप विभाग ने कंपनी से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। सेफ एंड सिक्योर आनलाइन मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की कंपनी की घोषणा गलत पाए जाने पर भी विभाग ने 55 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया।
जिला बांट-माप अधिकारी पवन यादव ने बताया, बरेली स्थित वाडीलाल आइसक्रीम इंडस्ट्रीज अपने उत्पाद मथुरा जिले में भी बेचती है। हाल ही में कंपनी निर्मित आइसक्रीम के पैकेट पर कंपनी ने जो तथ्य अंकित कर घोषणा की थी। उनकी जांच कराई गई। जांच में पैकेट पर अंकित की तथ्यों की घोषणा मानकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। बरेली स्थित कंपनी के कार्यालय को नोटिस भेजा गया। कंपनी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। विभाग ने कंपनी पर दो लाख रूपये का जुर्माना किया, जिसका भुगतान कंपनी कर दिया। जिला बांट-माप अधिकारी श्री यादव ने बताया, सेफ एंड सिक्योर आनलाइन मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की कंपनी आनलाइन संपूर्ण हनुमान प्रसारित करती है। इस पर एक माइक है। इसे क्लिक करते ही माइक बज जाता है। इसकी जांच में पाया गया कि कंपनी ने जो घोषणा इसको लेकर की थी, वह मानक की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। कंपनी को जारी किए नोटिस के बाद कंपनी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस पर कंपनी से 55 हजार रुपये का जुर्माना किया गया, जिसका भुगतान कंपनी ने कर दिया।