हाईवे पर युवक की गोली मारकर हत्या

मथुरा-आगरा के मध्य हाईवे पर एक युवक की बुधवार की रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसके एक गोली सीने पर और दूसरी गर्दन में मारी गई। गुरुवार की सुबह युवक का शव थाना फरह इलाके के गांव कुरकन्दा

के पास हाईवे के किनारे पड़ा मिला।

घटना की जानकारी पर एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि युवक के शव के पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे मरने वाले की पहचान हो सके। आसपास के थानों को युवक का हुलिया और फोटो भेजा गया है, ताकि पहचान हो सके।