-आत्महत्या से पहले लिखी आपबीती, राजस्थान के तीन लोगों पर लगाया पांच लाख रुपये न लौटाने का आरोप
मथुराः एक युवक ने अपने परिचितों को उधार रुपये भी दिए और न लौटने पर अपनी जान भी दे दी। यह घटना है थाना हाईवे के मीरा कॉलोनी के रहने वाले एक युवक की। उसने आत्महत्या से पहले लिखी आपबीती में तीन सगे भाइयों पर उधार ली गई धनराशि को न लौटने का आरोप लगाया है।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सोन के रहने वाले महिपाल सिंह वर्तमान में थाना हाईवे क्षेत्र की मीरा कॉलोनी में रह रहते थे। उन्होंने भरतपुर जिले के थाना राल क्षेत्र के गांव ताखा निवासी प्रकाश, धीरज और नीरज को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। तीनों भाइयों पर ब्याज समेत यह धनराशि पांच लाख रुपये के करीब हो गई। महिपाल अपनी धनराशि मांग की करते थे, पर तीनों भाई नहीं दे रहे थे। इसी को लेकर महिपाल और प्रकाश भाइयों के बीच में तनाव चल रहा था। थाना हाईवे प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया, लेन-देन के कारण महिपाल ने शुक्रवार को विषाक्त का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई। मरने से पहले महिपाल ने एक सुसाइडनोट भी छोड़ा है, जिसमें ताखा के रहने वाले प्रकाश, नीरज और धीरज पर पांच लाख रुपये लेकर न देने का आरोप लगाया। इसकी जांच की जा रही है।








