Aadity mangal news
सरकारी ठेकों पर बिक्री होने वाली देसी शराब की बिक्री गांव हवेली में की जा रही थी। टेट्रा पैक में नगीना ब्रान्ड की शराब के साथ आज आबकारी अधिकारियों ने एक युवक को गांव हवेली से गिरफ्तार कर थाना राया पुलिस की सिपुर्दगी में दिया। आरोपी से 19 टेट्रा पैक भी बरामद किए गए। आबकारी अधिकारियों ने इस कार्रवाई के बाद गांव में जनजागरण का अभियान भी चलाया और अवैध अड्डों से ली गई शराब के सेवन के दुष्प्रभाव भी बताए। कहा कि गैर कानूनी तौर पर देसी, अंग्रेजी और बियर की शराब में जहरीली पदार्थ मिले होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। जो जानलेवा भी साबित हो सकता है।
आबकारी निरीक्षक गौरव मिश्रा ने बताया, जिले में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी शेलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्र शैलेश कुमार पांडेय, संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा राजेश मणि त्रिपाठी, उपआबकारी आयुक्त आगरा प्रभार आगरा दिनेश सिंह और जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र ने निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में आज आबकारी टीम ने राया थाना के गांव हवेली में दबिश दी। यहां से हाथरस जिले के रहने वाले में अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए अधिकृत की गई नागिन ब्रान्ड की देसी शराब की अवैध तरीके से बिक्री करता मिला। उसके पास से 19 क्वार्टर मिले। आरोपी के खिलाफ थाना राया में आबकारी अधिनियम की धाराओ के तहत रिपोर्ट लिखाई गई है। उन्होंने बताया कि जनता के बीच इस दौरान जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बताया गया, अवैध स्रोतों में मिलने वाली मदिरा का सेवन न किया जाए। ऐसे स्रोतों की कोई भी जानकारी अगर मिलती है, तो इसकी सूचना भी क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के अलावा इलाका पुलिस को भी दी जाए। ताकि उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाई की जा सके और जनहानि की घटना को रोका जा सके। ये कार्य जन सहयोग से संभव होगा।









