कोषदा मंदाकिनी ग्रुप हाउसिंग के 88 अपार्टमेंट सील

मनोज चौधरी, aadity mangal news

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में गुरुवार को वृंदावन में बड़ी कर्रवाई भी की। कोषदा ग्रुप हाउसिंग के 88 अपार्टमेंट सील कर दिए। यहां अवैध रूप से ब्रान्डेड कंपनियों के होटल भी चलाए जा रहे थे।

कोषदा मंदाकिनी ग्रुप हाउसिंग के मालिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने वृंदावन में कोषदा  मंदाकिनी ग्रुप हाउसिंग में आवासीय भवन का मानचित्र स्वीकृत कराया। इसका  व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन और विकास अधिनियम 1973 के तहत कर्रवाई की गई है। विप्रा सचिव राजेश कुमार ने बताया, एक ब्लॉक जिसमें 29 इकाइयां आवासीय स्वीकृत कराकर 88 इकाइयां व्यवसायिक बनाकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। मौके पर स्थल को विकास प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया है। सीलिंग कार्रवाई में सहायक अभियंता  राजेश्वर सिंह, अवर अभियंता अनिल सिंघल, एस डी पालीवाल, अशोक चौधरी सुनील राजोरिया शामिल रहे। इस दौरान  वृंदावन  कोतवाली वृंदावन पुलिस बल मौजूद रहा।

-छिपाने की कोशिश: इस मामले को लेकर जब माधव बंसल से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि होटल को क्यों सील किया गया है। इसका पता नहीं चल पा रहा है।

सच भी पता, पर.. विकास प्राधिकरण ने जब सीलिंग की कर्रवाई की, उसका नोटिस भी दिया गया था। इतना ही नहीं जब मानचित्र स्वीकृत कराया था, इसकी भी उनको जानकारी थी। जो अवैध रूप से आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों का भी संचालन किया गया। इसका पता होने के बाद भी माधव बंसल का यह कहना, सील करने के कारण पता नहीं। ये अपने आप मे चौकाने वाला तथ्य है।

कोषदा मंदाकिनी ग्रुप हाउसिंग के 88 अपार्टमेंट को सील करते विप्रा के अधिकारी