मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज़
आगरा पुलिस की एसओजी के सिपाही की हत्या में शामिल कुख्यात सीमा पार से उत्तर प्रदेश की सीमा में अंदर में घुसने की कोशिश कर रहा कुख्यात गुरुवार की रात पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। वह लूट, लोगों के ऊपर जानलेवा हमला और हत्या के कई मामलों में संलिप्त था। मथुरा पुलिस से राजस्थान-हरियाणा के बार्डर इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे सामना हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घटना स्थल से एक मोटरसाइकिल और तमंचा भी बरामद हुआ है।
हरियाणा के नूंह मेवात जिले में हुई हिंसा के बाद राजस्थान और हरियाणा के बार्डर पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मेव जाति के हरियाणा और राजस्थान के मेवात क्षेत्र में तमाम रिश्तेदारियां हैं। इसी जाति के कुछ बदमाशों के गिरोह भी है। उनके मुखिया और सदस्य मथुरा में अपराध करके सीमा पार कर शरण लेते हैं। सीमापार से बदमाशों को खींच कर यहां लाने में पुलिस को अपनी जान हथेली पर रख कर मेवात इलाकों में दबिश देनी पड़ती है। इन दिनों नूंह और अलवर की हिंसा के बाद से ही मेवात के उपद्रवियों की सरगर्मी से तलाश चल रही है। इसके लिए हरियाणा पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। उपद्रवियों पर दबाव बढ़ते ही मेवात में शरण लेने वाले बदमाश हरियाणा और राजस्थान की सीमा पार कर मथुरा में घुसने की कोशिश कर रहें हैं।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, मई 2013 में छत्तीसगढ़ से हथियार की खेप लेकर आ रहे खुल्ली उर्फ खालिद का पीछा करते हुए एसओजी आगरा थाना बरसाना क्षेत्र के गांव हाथिया आई थी। खुल्ली को गिरफ्तार कर लेकर जाते वक्त आगरा एसओजी के ऊपर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमे थाना बलदेव क्षेत्र के रहने वाले एक सिपाही सतीश परिहार की जान चली गई और प्रेमवीर नाम का सिपाही गोली लगने से घायल हुआ था। एक ग्रामीण भी मारा गया था। उसी हत्याकांड में शामिल गांव हाथिया के रहने वाले बदमाश शाहुन पुत्र रुद्दार के रात को सीमा पार से बरसाना की तरफ आने की लोकेशन मिली। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन और सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा की अगुवाई में बार्डर पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को भेजा गया। बरसाना थाने का फोर्स भी साथ में था। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। इसी दरम्यान मोटरसाइकिल सवार ने तमंचा निकाल करके पुलिसकर्मियों के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस ने भी गोली का जवाब गोली से दिया। जिसमें बदमाश शाहुन घायल हो गया।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मुठभेड़ के बाद एकदम स्पष्ट कहा, राजस्थान और हरियाणा के मेवात समेत अन्यंत्र के किसी भी बदमाश को मथुरा की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। पूरी बार्डर लाइन पर खुफिया एजेंसी, इंटेलीजेंस के साथ-अतरिक्त पुलिस तैनात है। सूचना तंत्र पुलिस का पूरी तरह सक्रीयता से काम कर रहा है।
टीम में शामिल।: एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव, हाथिया पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद पुनिया, नन्दगांव चौकी प्रभारी सिंह राज, हैड कांस्टेबल अभिनय यादव, अजेंद्र, सुधीर कुमार, गजेंद्र सिंह, सोनू सांगवान, विनोद कुमार और कांस्टेबल सौरभ।
– हाथिया चौकी की अहम भूमिका: थाना बरसाना की पुलिस चौकी हाथिया की अहम भूमिका रही। चौकी प्रभारी अरविंद पुनिया लगातार गांव हाथिया पर अपनी पैनी दृष्टि लगाए हुए थे। गांव में जैसे शाहुन के आने की खबर आई , उनके साथ ही हाथिया पुलिस चौकी की टीम को लेकर प्रभारी कुख्यात बदमाश की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मैनुअल और अन्य साधनों से जुटे थे। अंत मे पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लग गई। स्थिति यह है कि पुलिस कहीं पर भी किचिंत मात्र ढ़िलाई नहीं बरत रही है।










