मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज
-वर्षा जल संरक्षण के प्रति किसानों को किया जागरूक।
उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवम गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पर

29 मई 2023 को गांव- ऊंचागांव, विकासखंड मथुरा, जिला मथुरा में मेरी लाइफ के अंतर्गत वर्षा जल को कैसे सुरक्षित करें, विषय पर किसानों को जागरूक किया गया। जिसमें किसानों को वर्षा जल संरक्षण के विषय में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ वाई.के. शर्मा द्वारा बताया गया कि किसान भाई बर्षा आने से पूर्व अपने खेतों की मेड मजबूत बना लें तथा खेत का पानी खेत में एवं गांव का पानी गांव में ही रोककर जमीन के अंदर पुनः भेजा जाए एवं जल की महत्ता के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर ब्रजमोहन द्वारा किसानों को बताया गया कि यदि प्राकृतिक संसाधनों का हमने सदुपयोग नहीं किया तो आने वाले समय में कोई भी त्रासदी घटना संभव हो सकती है एवं प्राकृतिक संसाधनों में जल हमारा मुख्य संसाधन है, अंधाधुंध जमीन के स्रोतों से जल का दोहन हमारे आने वाले भविष्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है, वर्षा जल को किस तरह से संरक्षित कर जमीन के अंदर डाला जा सकता है आदि के विषय में जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ रविंद्र कुमार राजपूत द्वारा किसानों को बताया कि प्राकृतिक संसाधनों को बिना नुकसान पहुंचाए, अपनी जीवनशैली को कैसे सुचारू रूप से चला सकते हैं जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हो सके एवं हमें शुद्ध जल, हवा,प्रकाश आदि मिल सके। वर्षा जल को किस तरह से एकत्रित किया जाए एवं संरक्षित करके उसका सदुपयोग कर पौधों में फसलों में तथा जहां पानी की बहुतायत में कमी है वहां पर पशुओं एवं मनुष्यों के पीने के लिए किस तरह से उपयोग में लाया जा सके। गांव के श्री अमरचंद, रमेश, सानू, सुंदर किशन सिंह, राम सिंह, श्रीमती यशोदा, श्रीमती पूरन देवी, श्रीमती मिथिलेश, श्रीमती मंजू श्रीमती नगीना एवं श्रीमती पिंकी आदि के अलावा 50 से अधिक कृषक एवं महिला कृषकों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।








