
मनोज चौधरी, आदित्य मंगल
राजस्थान से सटे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बाघई बार्डर पर शुक्रवार रात को पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। उनके सात साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए है। इनमें एक नाइन एमएम की पिस्टल भी शामिल है।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, थाना फरह क्षेत्र के गांव ओल के व्यापारियों को धमकी देकर बदमाश चौथ मांग रहे थे। ओल निवासी बृजेश कुमार ने अपने ही गांव के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र पाल सिंह और ओमप्रकाश उर्फ ओपी के विरुद्ध थाना फरह में मुकदमा भी लिखाया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी थी। रात को राजस्थान के बार्डर पर बसे मथुरा जिले के गांव बाघई के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर महेंद्र पाल और ओमप्रकाश घायल हो गए, उनके अन्य सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितो से एक नाइन एमएम की पिस्टल बरामद की गई है। जो संदिग्ध है। इसके अलावा एक तमंचा और पांच 315 बोर की राइफल बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया, आरोपित डरा धमका कर ओल के व्यापारियों से चौथ वसूली करते थे। इस आॅपरेशन में थाना फरह पुलिस और स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप की टीम शामिल रही। अपराधियों का केंद्र भरतपुर जिला था, भरतपुर पुलिस के माध्यम से आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड पता किया जा रहा है।
-ये गिरफ्तार : ओल निवासीगण महेंद्र पाल पुत्र हरिकिशन, ओमप्रकाश उर्फ ओपी पुत्र राजेंद्र सिंह, आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी शिवचरण पुत्र ग्याप्रसाद, गुर्जानंदन निवासी रंजीत सिंह पुत्र जयपाल सिंह , छैविसा निवासी देव सिंह पुत्र उदयवीर सिंह, शहीद नगर निवासी अशोक कुमार पुत्र शंभू दयाल, थाना बसई क्षेत्र के गांव गंगीपुरा निवासी बृजेश कुमार, जगदीश पुरा थाना की ड्रीम सिटी कालोनी ब्रिजी पुरी निवासी सूरज पुत्र बने प्रसाद और फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना निवासी मुन्नालाल पुत्र नहने सिंह।








