एक्सप्रेस पर टकराई पुलिस जीप, एक मौत

आदित्य मंगल न्यूज़

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात एक गंभीर हादसा हुआ है। माइल स्टोन 98 के करीब पुलिस पेट्रोलिंग की एक बोलोरो अपने आगे चल रही ट्रेक्टर ट्राली में घुस गई।  दुर्घटना में  बोलेरो के चालक की मौत हुई है। पुलिस हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं। घटना मांट पुलिस चौकी को एक्सप्रेस वे की और से गश्त करने के लिए दी गई बोलोरो से हुईं। इस पर गांव दीवाना कलां निवासी  शैलेश चौधरी थे। उनके साथ मे रात को गश्त पर थाना मांट में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह निकले। 98 माइल स्टोन के करीब बोलोरो आगे चल रहे ट्रेक्टर से टकरा गई। भूपेंद्र की मौत हो गई। घायल हेड कांस्टेबल जिला अस्पताल में भर्ती है।