आगरा के सुरसदन में हुआ भव्य ब्यूटी सेमिनार एवं अवॉर्ड शो, मेकअप आर्टिस्ट सन्नी सिंह ने सिखाईं मेकअप की बारीकियां
मांट। किसी प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती के हाथों सम्मान मिलना हर कलाकार के लिए गौरव का क्षण होता है। मांट निवासी संजना ब्यूटी पार्लर के लिए भी ऐसा ही यादगार पल उस समय आया, जब आगरा के सुरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य ब्यूटी सेमिनार एवं ब्यूटी अवॉर्ड शो में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने उन्हें बेस्ट ब्यूटी अवॉर्ड से सम्मानित किया। सम्मान मिलते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन आशीष चौहान और इरफान खान ने किया। फिल्म अभिनेत्री
आठ राज्यों के श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की ली शपथ
महिमा चौधरी की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। आयोजक आशीष चौहान ने बताया कि लंबे समय से महिलाएं महिमा चौधरी को कार्यक्रम में बुलाने की मांग कर रही थीं, जो इस आयोजन के साथ पूरी हुई।
कार्यक्रम में महिमा चौधरी ने विभिन्न विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके बाद प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट सन्नी सिंह ने मेकअप की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बेहतर मेकअप के विभिन्न तरीकों और तकनीकों की जानकारी प्रतिभागियों को दी। प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और उपहार देकर भी सम्मानित किया गया।
बाबा का आशीर्वाद आपके साथ, बनेगा मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर
मीडिया से बातचीत में महिमा चौधरी ने आगरा पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने ब्रजवासियों की ओर से मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों का स्नेह उन्हें हमेशा याद रहेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट और महिलाएं मौजूद रहीं। मांट की संजना ब्यूटी पार्लर को मिला यह सम्मान स्थानीय स्तर पर ब्यूटी क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के लिए भी गौरव का विषय बना है।








