श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को धार देगा चलो गांव की ओर अभियान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को धार देगा चलो गांव की ओर अभियान

मधुवन महोली में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत करते श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट

हर गांव में सजेगी चौपाल, युवाओं की सेना होगा खड़ी

साधु संतों का होगा सहयोग, बुजुर्गों का मिलेगा अनुभव

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के आंदोलन को हाल में शुरू किया गया चलो गांव की ओर अभियान तेज धार देगा। हर गांव में एक चौपाल सजेगी और आ गए हैं अवध बिहारी और अब आएंगे कृष्ण मुरारी का नारा गूंजने लगेगा। इसके साथ ही युवाओं की एक सेना भी खड़ी होगी। जिसके ऊपर साधु संतों का आशीर्वाद और बुजुर्गों का अनुभव होगा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने 27 नवम्बर 2024 की वृंदावन में हुई अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा बनवाई गई मस्जिद को हटाकर वहां फिर से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण के लिए तय किए गए एजेंडे के आगे बढ़ाते हुए 23 जून को मधुवन महोली से चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत की थी। न्यास ने अभियान के लक्ष्य भी तय कर दिए हैं। गांव गांव जाकर सनातन धर्म को लेकर विधर्मियों द्वारा रचे जा रहे कुचक्र को विफल करके श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जन समर्थन भी जुटाना है। साथ हिंदुओं को उनका इतिहास भी याद दिलाया जायेगा। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि गांव गांव जाने के पीछे का कारण हिंदुओं को संगठित करना है। जब देश दुनिया का हिंदू एकजुटता का प्रदर्शन करेगा, वही समाय अयोध्या की तरह मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान मूल गर्भ गृह स्थल पर मंदिर निर्माण का सूर्योदय हो जाएगा। हालांकि, मामला अभी हाईकोर्ट इलाहाबाद में मुकदमा विचाराधीन है। वहां जो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं, वह इतने पुख्ता हैं कि हिंदू यह लड़ाई हर ही नहीं सकते। उन्होंने बताया कि गांव की चौपाल से बुजुर्गों का अनुभव मिलेगा और युवाओं को उनका इतिहास का भी पता चल जाएगा। हिंदुओं के ऊपर विधर्मियो के कुचक्र का मंडराता खतरे का भी डटकर मुकाबला किया जा सकता है। हिंदुओं के बीच अपनी वास्तविक पहचान छिपा कर लव जिहाद, झूठी खानपान सामग्री को सोची समझी निति तहत खिलाने जैसी घटनाओं से हिंदू समाज को बचाया जा सकता है। इसलिए ही चलो गांव की ओर अभियान आरंभ किया गया है। उनका कहना है कि गांव की चौपाल पर जगद्गुरु शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और पीठाधीश्वर समेत प्रमुख संतों की भी मौजूदगी रहे, यह इस अभियान की एक योजना का ही हिस्सा है। इसलिए संतों का मार्गदर्शन भी न्यास को मिलता रहेगा। क्योंकि संपूर्ण आंदोलन संतों के ही आशीर्वाद से चलाया जा रहा। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि युवाओं को भी इस अभियान के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जोड़ा जाएगा। महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है। जल्द ही देश के दूसरे हिस्सों में चलो गांव की ओर अभियान शुरू हो जाएंगे।