श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में यात्रियों के एक एक पग का लिखा जाएगा इतिहास : महेंद्र प्रताप

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में यात्रियों के एक एक पग का लिखा जाएगा इतिहास : महेंद्र प्रताप

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर राम घाट से आई हिन्दू चेतना यात्रा का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत
भगवान श्री कृष्ण के मंदिर निर्माण का लिया संकल्प, आंदोलन को गति देने का किया ऐलान

मथुरा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आह्वान पर बुलंदशहर के रामघाट से पांच दिन पहले सिद्ध बाबा धाम के पीठाधीश्वर स्वामी कांताचार्य जी के सानिध्य में आरंभ हुई हिन्दू चेतना पैदल यात्रा सोमवार पूर्वाह्न में कान्हा की लीला भूमि मथुरा पहुंची। यहां पर डैंपियर नगर स्थित होटल हीरा क्रिस्टल में यात्रा सभा में बदल गई। उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए यात्रियों ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह पर भव्य मंदिर निर्माण कराए जाने का संकल्प लिया। संतों ने यात्रियों का हौसला बढ़ाया और ऐलान किया कि दुनिया की कोई भी ताकत मंदिर निर्माण कार्य को नहीं रोक पाएगी । न्यास अध्यक्ष एवं यात्रा के संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि ऐसी ही यात्राएं देश भर से ही नहीं अब विश्व से मथुरा आएंगीं ।

ये सिर्फ एक आगाज भर है, अभी तो इससे भी बड़ी यात्रा मथुरा आएंगी। कहा कि, मंदिर निर्माण का जब भी इतिहास लिखा जाएगा, तो
पैदल यात्रियों के एक एक पग का योगदान भी स्वर्ण अक्षर में अंकित होगा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास याद दिलाते हुए यात्रियों को आश्वत किया कि मंदिर बनकर रहेगा। कहा कि ऐसी ही यात्राएं देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से मथुरा आएंगी और यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। विदेशों से भी यात्री मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर मथुरा आएंगे। उन्होंने कहा कि अब वैष्णो देवी से चलकर एक यात्रा मथुरा बहुत जल्द आयेगी
। हिंदू चेतना यात्रा में स्पेन से शामिल होने के लिए आए सात स्वामी उमेश योगी जी महाराज ने कहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर तोड़कर औरंगजेब के द्वारा बनाई गई मस्जिद को हटा कर वहां मंदिर निर्माण के लिए महा संवाद की शुरुआत की थी, जो आज यात्राओं के रूप में बदल गया। कहा, स्वामी कांताचार्य जी अकेले नहीं है, आगे हजारों कांताचार्य ऐसी ही यात्राएं लेकर मथुरा आएंगे। जनसंवाद को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सिद्ध धाम आश्रम अक्छोड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी कांताचार्य जी महाराज ने राम मंदिर बन गया, कृष्ण मंदिर बनने का मंच से आह्वान करते हुए कहा, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार से महिला पुरुष, युवक, युवतियां और बच्चे भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि के मूल गर्भ पर मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर सैकड़ों गांवों के बीच से गुजरते पैदल यात्रा मथुरा आई है।उन्होंने ‘आ गए है अवध बिहारी अब आएंगे कृष्ण मुरारी’ के नारे को भी बुलंद किया और कहा यात्रियों के एक एक पग पग का इतिहास श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के इतिहास में लिखा जायेगा। उन्होंने इस पैदल यात्रा का श्रेय श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को दिया और कहा कि यह आगाज है, अंजाम अभी बाकी है। अमेरिका से आईं शुचि स्मिता को अमेरिका में यात्रा का दायित्व सौंपा गया। प्रमुख समाजसेविका डॉक्टर लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यात्रा में जितनी महिला आई हैं, वह श्री कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह के मंदिर में अपने लाला कन्हैया को विराजमान देखना चाहती हैं, और वह वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण देखना चाहती है और इसी संकल्प को लेकर चिलचिलाती धूप में नंगे पांव मीलों पैदल चलकर आईं हैं।
वृन्दावन के संत श्री कृष्णानंद जी महाराज ने कांताचार्य जी महाराज के आगाज की सराहना करते हुए कहा कि न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है, वह पूरा होगा। सनातनियों को जागृत करते हुए कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य स्थली है। वहां ठीक उसी तरह से भव्य मंदिर बनेगा, जिस भांति अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना है। उन्होंने बंग्लादेश और पश्चिम बंगाल की घटनाओं का जिक्र कर कश्मीर की घटना भी याद दिलाई। सभा की
अध्यक्षता करते हुए वृंदावन के प्रमुख संत गोविंदानंद जी तीर्थ ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए गए कार्यों पर चिंतन करने का सनातनियों से आह्वान करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनेगा और अवश्य बनेगा। अब तो अधिकारों को समाज के सामने रखना होगा। उन्होंने मंदिर न बनाने का कारण पर भी बताया और कहा कि हम किसी बम या तलवार नहीं चलाएंगे। यह प्रजातंत्र है, मंदिर निर्माण के कार्य में जो बाधा आ रही है, उसे दूर कर दीजिए। उन्होंने सनातन के दुश्मनों के पहचानने का आह्वान करते हुए विपक्ष पर करारा हमला किया और सनातन के शत्रुओं को कमजोर करने का भी मूल मंत्र भी हिन्दुओं को दिया। सभा के अंत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने सभी को मंदिर निर्माण के कार्य में अपना योगदान करने का संकल्प दिलाया। हीरा क्रिस्टल होटल के स्वामी संजीव गर्ग ने आभार व्यक्त किया। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ आदित्यानंद गिरी जी महाराज, वृंदावन के प्रमुख संत श्यामानंद जी महाराज,अयोध्या के संत रामदास जी महाराज, आरबी चौधरी, डीडी चौहानों एडवोकेट, राधामोहन,रामघाट के महंत श्यामदास जी महराज, श्रीचन्द्रा नंद स्वामी, शिव संत ब्रह्मानंद सरस्वती, चरणदास उर्फ भैया जी, मयंक भारद्वाज, दिनेश शर्मा, सुशील उपाध्याय, ठाकुर केदारी सिंह, विनोद शर्मा, नंदलाला शर्मा, वेदांत भारद्वाज, डॉक्टर विक्रांत योगाचार्य, एडवोकेट प्रशांत कुमार, नरवेश कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।