कमरा गर्म करने को जलाई आग से संकट में पड़ी दो कर्मचारियों की जान
-मोक्षधाम की घटना
-पुलिस ने दरवाजा तोड़कार दोनों को बेहोशी की हालत में निकाला, दोनों कर्मचारी वेंटीलेटर पर
राहुल अंधोपिया, मथुरा
मारक हुई सर्दी से बचने के लिए गुरुवार रात मोक्षधाम के दो कर्मचारी कमरे में आग जला कर सो गए। धुएं से दोनों बेहोश हो गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड ़करके दोनों को बाहर निकाला और सिटी हास्पिटल भिजवाया। दोनों कर्मचारी वेंटीलेटर पर है।
मसानी स्थित मोक्षधाम पर राया क्षेत्र के नीमगांव के रहने वाले हरीमोहन और हाईवे क्षेत्र के गांव अरहैरा के रहने वाले सुभाष कर्मचारी है। यही एक कमरे में रहते है। भीषण ठंड से बचाने के लिए दोनों ने लकडी जलाई और जब वह कोयला में तब्दील हो गई तो उनको उठाकर दोनों ने कमरे में अंदर रख लिया। कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद कर लिए। कमरे के अंदर कहीं से भी ऑक्सीजन नहीं जा रही थी। सुबह जब दोनों को जगाने के लिए अन्य कर्मचारियों ने आवाज लगाई तो कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इस पर थाना गोविंदनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहले कमरे की खिड़की को तोड़ा और उसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। दोनों कर्मचारी बेहोश पड़े हुए थे। दोनों को पुलिस ने सिटी हॉस्पिटल भिजवाया। हरी मोहन की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है, कोयले से कमरे में गैस बन गई और सांस लेने के लिए आक्सीजन न मिलने से ही दोनों कर्मचारियों की हालत बिगड़ी है। अभी तक किसी कर्मचारी को होश नहीं आया है और दोनों ही कर्मचारी वेंटलेंटर पर है।








