युवक की हत्या का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

युवक की हत्या का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

-दो दिन पहले हत्या में नामजद हुआ था आरोपित

-एक हाथ और एक पैर में लगी गोली

mathura: : थाना जमुनापार क्षेत्र में दो दिन पहले नितिन भारद्वाज की गोली मारकर की गई हत्या का मुख्य आरोपित बुधवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपित और पुलिस का गांव डाहरुआ रेल फाटक पर आमना-सामना हो गया ।उसके एक हाथ और पैर में गोली लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवनगर कालोनी निवासी बंटी और कृष्णा चौधरी के बीच दो दिन पहले शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था। बंटी के बड़े भाई नितिन ने कृष्णा चौधरी को समझाने की कोशिश की। इसी बीच कृष्णा चौधरी ने नितिन के सीने में गोली मार दी थी। गोली लगने से नितिन घायल हो गए और उपचार के समय आगरा के एक अस्पताल मृत्यु हो गई थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना जमुनापार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम आरोपित की तलाश में लगी हुई थी। वारदात के बाद आरोपित लक्ष्मी नगर इलाके में ही छिपा हुआ था। तड़के करीब तीन बजे आरोपित की स्कूटी से क्षेत्र से अपने साथियों के साथ भागकर जाने वाला है। आरोपित की लोकेशन पुलिस मिलने पर घेराबंदी की गई। आरोपित को उसके दो साथियों के साथ गांव डहरुआ स्थित रेल फाटक के पास घेर लिया गया। स्कूटी को रोकने का पुलिस ने इशारा किया, लेकिन आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाईं। एसपी सिटी ने मुख्य आरोपित कृष्णा चौधरी के एक हाथ और एक पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित के साथी तन्नु उर्फ प्रशांत निवासी शिवनगर कालोनी और गोपी किशन निवासी नगला भोलानाथ थाना हाईवे भागने में सफल हो गए। दोनों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी जमुनापार सूरज प्रकाश शर्मा, एसओजी प्रभारी राकेश यादव, एसआइ अमित और शिवचरन मुठभेड़ में शामिल रहे।