रामकथा में महेंद्र प्रताप ने सुनाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि की व्यथा 

मनोज चौधरी

——————-

– अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक मोरारी बापू से की मुलाकात

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मुरारी बापू से मुलाकात करते श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट

मथुरा : श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट बरसाना की श्रीमताजी गोशाला में हुई रामकथा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की व्यथा सुनाई। भगवान श्री कृष्ण के प्रोपुत्र बज्रनाभ द्वारा बनवाए गए मंदिर को तोड़ने और उस पर बनाई गई मस्जिद से लेकर वर्तमान में मूल गर्भ गृह स्थल पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर चले संघर्ष की संपूर्ण जानकारी भी उन्होंने दी। इससे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक मुरारी बापू से भी आशीर्वाद प्राप्तकिया।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक मोरारी बापू से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आशीर्वाद लिया। मंच से कथा में मौजूद हजारों श्रीरामकथा श्रोताओं को संबोधित करते हुए श्रोताओं से श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए जाने को लेकर जानकारी मांगते हुए सवाल किया कि क्या आपने मन्दिर के पास एक मस्जिद को देखा है श्रोता में हाथ उठाकर श्री कृष्ण जन्मभूमि जाने की पुष्टि की इसके बाद न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रोताओं को बताया कि जिस स्थान पर वर्तमान में मस्जिद बनी हुई है वहीं पर भगवान का असली मूल गर्भ गृह है उनका कहना था कि इस मंदिर को विदेशी आक्रांताओं ने चार बार तोड़ा और भगवान कृष्ण की लीला भूमि पर कत्लेआम किया। इस मस्जिद को हटाकर वह मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण करने की लड़ाई लड़ रहे हैं और आपसे यहां समर्थन मांगने के लिए आए हैं श्रोताओं ने हाथ उठा कर श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने कहा हाई कोर्ट में श्री के जन्मभूमि शाही ईदगाह

मस्जिद का जो विवाद चल रहा है उसके वह पक्षकार भी हैं और साथ ही उन्होंने श्रोताओं को भरोसा दिलाया के वह एक दिन यह लड़ाई अवश्य जीतेंगे इसके लिए उनके पास पर्याप्त और पुख्ता सबूत हैं। साथ ही नारा दिया आ गए हैं अवध बिहारी अब आएंगे कृष्ण मुरारी

 

 

मुलाकात के दौरान श्रीमान मंदिर सेवा संस्थान बरसाना के अध्यक्ष रामजीलाल, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह शास्त्री ब्रजदास, माताजी गोशाला के संयोजक राजाबाबा आयोजक हरेश एन संघवी, वृंदावन के संत श्यामानंद जी महाराज और सत्यमित्रा नंद मौजूद रहे।