मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच गांजा सप्लायर

मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राया और वृन्दावन पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6 किलो 961 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

➡️ थाना राया पुलिस ने

जुगेन्द्र सिंह से 1 किलो 836 ग्राम

अमर सिंह से 1 किलो 80 ग्राम

छत्तर सिंह से 1 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया।

 

➡️ थाना वृन्दावन पुलिस ने

राहुल से 1225 ग्राम

महेश से 700 ग्राम गांजा पकड़ा।

सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मथुरा पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।