बीती रात कमल दल फूले: एसएसपी

आदित्य, मंगल न्यूज: पौधे रोपने के जन आंदोलन 2023 के तहत एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आज रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में पौधे रोप कर पर्यवरण का संदेश दिया। एसएसपी का कहना है, पौधे को रोपने भर से पर्यावरण संरक्षण नहीं किया जा सकता है। जब हम रोपे गए पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करेंगे तभी सही मायने में हम पर्यावरण संरक्षण का कार्य करते हैं।

पुलिस लाइन में रोपे गए पौधे को सींचते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय

एसएसपी ने हिंदी के प्रमुख कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि

बीती रात कमल दल फूले, उनके ऊपर भँवरे झूले।

चिड़िया चहक उठी पेड़ों पर, बहने लगी हवा अति सुंदर।।

यह मोहक वातावरण पौधे रोपने से ही संभव है। वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी ने भी पौधे रोपे और कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण आवश्यक है।