मथुरा| वंदना शर्मा
————————-
विदेशी संत परम अद्वैत महाराज ने दिया समर्थन
स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत कई देशों में पहले ही चुका है शुरु
मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने करीब पांच साल पहले भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि को मुक्त करने के लिए जिस आंदोलन की शुरुआत की। आज वह आंदोलन देश दुनिया में व्यापक रूप धारण कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्पेन समेत कई देशों पहले से जारी आंदोलन के अध्याय में एक और नए देश जर्मनी का भी नाम शनिवार जुड़ गया। केडीएस

इंटरनेशनल स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने इसकी इसकी घोषणा की। और बताया कि इस कार्य में जर्मनी के संत परम अद्वैत महाराज न्यास का सहयोग करेंगे। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि दुनिया के संत महात्मा आंदोलन में शामिल हों रहे हैं। एक दिन श्री कृष्णा भूमि मुक्त

होगी मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया, भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि के गर्भ गृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा बनबाई मस्जिद को हटाकर वहां मंदिर का निर्माण करने के लिए वह जो बीजारोपण पांच साल पहले किया गया था आज वह दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। विदेश में रह रहे हिंदुओं को एक सूत्र में बांधकर जन्मभूमि की मुक्ति के आंदोलन में शामिल करने की हर संभव प्रयास जारी हैं।
इसी कोशिश का नतीजा है कि आज आंदोलन का समर्थन करने के लिए जर्मनी से चल कर संत परम अद्वैत महाराज हमारे बीच आएं हैं। जो हमारा जर्मनी में हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य करेंगे। सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे जर्मनी के संत परम आदित्य महाराज ने कहा कि वह श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के इस आंदोलन को अपना संपूर्ण समर्थन देते हैं। और साथ ही जर्मनी में अधिक से अधिक हिंदुओं की भागीदारी आंदोलन में सुनिश्चित कराने का भी कार्य करेंगे। हरिहर महाराज ने सनातन संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने जर्मनी में इस मुद्दे पर एक बड़ी सभा का आयोजन जर्मनी में करने और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को जर्मनी बुलाने का भी वायदा मंच से किया। डॉक्टर राम ने कहा कि वह भी इस आंदोलन में अपना योगदान देंगे और हिंदुत्व को मजबूत कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए न्यास के साथ खड़े रहेंगे।इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गीता वितरित की गई। कार्यक्रम में स्वयं सेवक संघ के जिला व्यवस्थापक श्याम प्रकाश पांडेय, वृंदावन के संत श्यामानंद जी महाराज, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।